झारखंडक्राइमलातेहारस्थानीय समाचार

पत्नी बन रही थी प्रेम में रोड़ा, पति और भाभी ने मिलकर हटा दिया रास्ते से

पत्नी बन रही थी प्रेम में रोड़ा, पति और भाभी ने मिलकर हटा दिया रास्ते से


संवाददाता,
लातेहार :- जिले के छिपादोहर में पिछले दिनों 23 तारीख को एक नवविवाहिता मुनिता देवी का शव फंदे से झूलता मिला था। इस मामले खुलासा करते हुए लातेहार पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने कहा कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक साजिश थी, हत्या के बाद आत्महत्या के रूप देने की। श्री अंजन ने आगे कहा कि है कि इस मामले को लेकर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बरवाडीह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसनें त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त के घर पर छापामारी किया गया। छापामारी कर प्राथमिकी अभियुक्त को अपने हिरासत में लेकर कडाई से पुछताछ किया गया जिसके पश्चात इस कांड का प्राथमिकी अभियुक्त मृतिका के पति मनरुप कुमार सिंह ने बताया कि उसने अपनी भाभी कलावती देवी उर्फ सुनैना देवी के साथ मिलकर अपनी पत्नी को दुपट्टा से गला घोटकर हत्या करने के पश्चात शव को आत्महत्या के रुप देने के लिए उसी दुपट्टा का फंदा बनाकर घर में लगे पाटन में टांग दिया। बताया कि उसका अपनी भाभी कलावती देवी उर्फ सुनैना देवी के साथ करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतका ने दोनों को कई बार आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और वह बार- बार इसका विरोध करती थी इसी कारण मृतका के पति ने अपनी भाभी के साथ प्रेम प्रसंग के बीच रोड़ा बन रही पत्नी को रास्ते से हटाने का योजना बनाया था। छापामारी दल में छिपादोहर थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह, राजेश कुमार, आईआरबी और सैट के जवान और छिपादोहर के जवान शामिल रहे।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पताः

  1. प्राथमिकी अभियुक्त मनरुप कुमार सिंह उम्र 21 वर्ष, पिता- दिकदार सिंह।
  2. प्राथमिकी अभियुक्त कलावती देवी उर्फ सुनैना देवी उम्र- 29 वर्ष, पति- संदीप सिंह दोनों सा०- गुवा, थाना- छिपादोहर, जिला- लातेहार।
    जप्त समानों का विवरणः-
    हरा रंग का दुपट्टा (जिससे गला घोटकर हत्या किया गया है)

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button