झारखंडPM मोदीजमशेदपुरट्रेडिंगबीजेपीस्थानीय समाचार

पीएम का अद्भुत होगा स्वागत,भाजपा की तैयारी पूरी

पीएम का अद्भुत होगा स्वागत,भाजपा की तैयारी पूरी


जमशेदपुर :- पीएम नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन पर स्वागत, रोड शो एवं जनसभा को लेकर भाजपा की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोगों से सभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। शनिवार को भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर प्रेस-वार्ता कर जानकारी साझा किये।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन सुबह सोनारी एयरपोर्ट पर होगा, सोनारी एयरपोर्ट से पीएम सीधे टाटानगर स्टेशन जाएंगे। जहां दो सरकारी कार्यक्रम में वे शामिल होंगे। वहां रेलवे की ओर से प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एवं टाटानगर स्टेशन के बाहर पार्किंग क्षेत्र में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड एवं विशेषकर जमशेदपुर को कई योजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद वे बिष्टुपुर स्थित वोल्टास हाउस गोलचक्कर से बिष्टुपुर गोपाल मैदान तक भव्य रोड शो करेंगे।

जिसमें सड़क के किनारे विभिन्न मंचों से सामाजिक संगठनों के लोग एवं आम नागरिकगण उनका अभिनंदन करेंगे। प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री सह कार्यक्रम के प्रभारी नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी अभय सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं मीडिया प्रभारी प्रेम झा उपस्थित थे।


उन्होंने कहा कि पीएम के आगमन से उत्साह का वातावरण है। आगे उन्होंने कहा कि रोड शो में झारखंड की संस्कृति, परंपरा एवं विरासत को विशेष रूप से स्थान दिया गया है। जमशेदपुर के लघु भारत के आधार पर पूरा रोड शो को सजाने एवं भव्य बनाने की तैयारी की गई है। रोड शो में जितने भी मंच हैं उसपर विभिन्न जाति-धर्म व समुदाय के लोक कलाकार सुशोभित रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह दृश्य जमशेदपुर की सड़कों पर ऐतिहासिक और अविस्मरणीय होने वाला है।


प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की हेमंत सरकार पर भी हमला बोला, पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि बड़े चुनावी वादे के साथ पांच साल पहले सत्ता में आई हेमंत सोरेन सरकार अपने पांच काम उंगली पर नहीं गिना सकती है।

अपनी विफलता छुपाने के लिए एवं जनता से किये मायावी वादे को नकारने के बाद चुनावी हड़बड़ी में लोक लुभावन योजना लाई जो दलालों, बिचौलियों एवं भ्रष्ट अफसरों के भेंट चढ़ गई है। प्रदेश के कई स्थानों पर मंईयां योजना के फॉर्म फेंके मिले और ये सरकार आंकड़ों की बाजीगरी करते हुए जनता के आँखों मे धूल झोंक रही है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं को 2 हज़ार रुपये चूल्हा खर्च, ग्रीन कार्ड से मुफ्त अनाज़, युवाओं को साल में 5 लाख नौकरी, नवविवाहिता को सोने का सिक्का, वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगों को ढाई हजार पेंशन, जैसे तमाम वादे झूठे निकले। शहीद निर्मल महतो की शहादत स्थली से झूठे वादे करने वाले हेमंत सोरेन ने विधानसभा में घोषणा किया था कि ग्रेजुएट को 5000 हज़ार एवं पोस्ट ग्रेजुएट को 7000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देंगे।

कैबिनेट से हर गरीब को हर महीने सस्ते दर पर 25 लीटर पेट्रोल वाला आदेश पारित करवा दिया था वो भी झूठ ही साबित हुआ। 25 करोड़ तक की योजनाओं को झारखंड के आदिवासी मूलवासी को ठेका देने की घोषणा भी सिर्फ़ घोषणा सिद्ध हुई।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ऐसे तमाम घोषणा करके झारखंड की जनता के भावनाओं का दोहन एवं विश्वासघात करने वाली हेमंत सोरेन को उखाड़ फेंकने और परिवर्तन का संकल्प झारखंड की जनता ले चुकी है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button