चुनाव 2024झारखंडराजनीतिस्थानीय समाचार
22 मई को झारखंड आएंगी प्रियंका गाँधी


राँची :– अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव नेता प्रियंका गांधी 22 मई को झारखंड आएंगी। वे पहले इंडी अलायंस के प्रत्याशी प्रदीप यादव के समर्थन में गोड्डा में जनसभा करेंगी।इसके बाद वे रांची में इंडी अलायंस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के समर्थन में लोवाडीह में जनसभा को संबोधित करेंगी।यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने सोमवार को दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका की जनसभा में राज्य के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कल्पना सोरेन और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय मौजूद रहेंगे।
![]()




