स्थानीय समाचारझारखंडरांची

मंत्री के पीएस के नौकर के घर छापेमारी को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कल्पना सोरेन पर साधा निशाना

Views: 391
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second
मंत्री के पीएस के नौकर के घर छापेमारी को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कल्पना सोरेन पर साधा निशाना

राँची:-झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंत्री के पीएस के नौकर के घर छापेमारी को लेकर कल्पना सोरेन पर निशाना साधा है और कहा है कि अब कल्पना सोरेन ये कहना बंद कर देंगी कि हेमंत सोरेन का अपराध क्या है। उन्होंने कहा, झारखंड सरकार के कांग्रेसी मंत्री आलमगिर आलम के निजी सचिव के नौकर के यहॉं से ईडी ने लगभग 25 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। दो दिन पहले प्रधानमंत्री जी जेएमएम -कांग्रेस के जिस ‘लूट मॉडल’ की बात कर रहे थे, उसे इन रुपयों ने सत्यापित कर दिया है। लगता है गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों के हक़ मारकर लुटे हुए इन्हीं पैसों से कांग्रेस अपने शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने का सपना देख रही है।उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई के दुरुपयोग की दुहाई देने वाली जेएमएम -कांग्रेस जनता के सामने अब कौन सा नया बहाना बनाएगी? धीरज साहू से लेकर आलमगीर आलम और पंकज मिश्रा से लेकर पूजा सिंघल तक के ठिकानों से जिस प्रकार अथाह काले धन बरामद हुए हैं, उससे पिछले 5 सालों के दौरान राज्य सरकार द्वारा की गई संगठित लूट जगजाहिर हो चुकी है। सोचिये कि झारखंड में एक मंत्री के पीए के नौकर के यहॉं पच्चीस करोड़ नगद मिल सकता है तो दूसरे और मंत्रियों ने ग़रीबों की गाढ़ी कमाई और कितना लूट कर नौकर चाकरों तक के यहॉं छुपा कर रखा हुआ है ? हमें लगता है कि कल्पना सोरेन जी अब घड़ियाली आंसू बहाना और यह कहना बंद कर देंगी कि हेमंत सोरेन का अपराध क्या है।

Loading

मंत्री के पीएस के नौकर के घर छापेमारी को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कल्पना सोरेन पर साधा निशाना

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button