स्थानीय समाचारPM मोदीचुनाव 2024झारखंडनई दिल्ली

चाईबासा में गरजे पीएम मोदी: कहा कांग्रेस और झामुमो में लूट करने, भ्रष्टाचार करने की लगी हुई है बहुत बड़ी रेस

Views: 1709
0 0
Read Time:2 Minute, 19 Second
चाईबासा में गरजे पीएम मोदी: कहा कांग्रेस और झामुमो में लूट करने, भ्रष्टाचार करने की लगी हुई है बहुत बड़ी रेस

Ranchi:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने चाईबासा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और झारखंड का दिल का रिश्ता है। झारखंड को, यहां के लोगों की भावनाओं को अगर कोई समझता और सुलझाता है तो वह सिर्फ भाजपा है।प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी आदिवासियों के बलिदान को सही सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस आजादी का पूरा श्रेय सिर्फ एक परिवार को देना चाहती है।

https://x.com/AHindinews/status/1786361476615123425

https://x.com/AHindinews/status/1786361476615123425

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की आदिवासी विरोधी सोच है। पीएम मोदी ने झामुमो पर भी हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस और झामुमो में लूट करने, भ्रष्टाचार करने की बहुत बड़ी रेस चल रही है। यहां कांग्रेसी सांसद के ठिकाने से 300 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए।झारखंड को लूटने की रेस कहां तक पहुंच गई है? यह लूट का जो पैसा निकल रहा है वह किसका है? यह आपके पैसे की लूट है”।

पीएम मोदी ने कहा कि यह भाजपा है जिसने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की।उन्होंने कहा कि अलग झारखण्ड राज्य के निर्माण का भी यही कांग्रेस विरोध करती थी.पीएम मोदी ने कहा, “अब कांग्रेस की नजर दलित, पिछड़ों, आदिवासी, ओबीसी के आरक्षण पर है। उन्हें गुस्सा है कि आज देश भर में सबसे ज्यादा आदिवासी एमएलए भाजपा के हैं, देश में दलित एमपी सबसे ज्यादा भाजपा के हैं.इसलिए वे इतने गुस्से में हैं कि आपके आरक्षण पर लूट करके मुसलमानों को धर्म के आधार पर देना चाहते हैं।

Loading

चाईबासा में गरजे पीएम मोदी: कहा कांग्रेस और झामुमो में लूट करने, भ्रष्टाचार करने की लगी हुई है बहुत बड़ी रेस

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button