स्थानीय समाचार

दामोदर घाटी निगम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

दामोदर घाटी निगम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

लातेहार, 21 जून 2025।
दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की तुबेद कोयला खान इकाई द्वारा 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। योग शिविर का आयोजन लातेहार स्थित होटल सेलिब्रेशन में किया गया, जिसमें डीवीसी के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

दामोदर घाटी निगम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ रही, जिसका उद्देश्य केवल स्वयं के नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण के समग्र स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना है। कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग, लातेहार की टीम द्वारा किया गया, जिसमें योग प्रशिक्षक श्री उमेश कुमार ने सर्वांगासन, पवन मुक्तासन, सलभासन, शिथिली प्राणायाम, तितली आसन एवं नाड़ी शोधन प्राणायाम जैसे योगाभ्यास कराए।

दामोदर घाटी निगम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ महाप्रबंधक अरविंद कुमार ठाकुर ने आर्ट ऑफ लिविंग की टीम को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि “योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर हम न केवल तनावमुक्त रह सकते हैं, बल्कि दीर्घकालीन स्वास्थ्य भी सुनिश्चित कर सकते हैं।” उन्होंने यह भी जानकारी दी कि भविष्य में डीवीसी द्वारा तीन दिवसीय सुदर्शन क्रिया शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

दामोदर घाटी निगम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (खनन) मिथिलेश कुमार, अलेक्जेंडर कुजूर, दीपक कुमार, एस. दास समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अंत में प्रबंधक (मानव संसाधन) रवि प्रकाश तिवारी ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और सफल आयोजन के लिए आयोजक टीम का आभार प्रकट किया।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button