झारखंडस्थानीय समाचार

अनुसूचित जनजाति मोर्चा चतरा लोकसभा स्तरीय एकदिवसीय बैठक संपन्न।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा चतरा लोकसभा स्तरीय एकदिवसीय बैठक संपन्न।


लातेहार/चंदवा:- अनुसूचित जनजाति मोर्चा चतरा लोकसभा स्तरीय का एकदिवसीय बैठक रविवार को इंदिरा गांधी चौक स्थिति लाल कौशल नाथ शाहदेव के मकान में एसटी मोर्चा ज़िला अध्यक्ष मंगल उरांव कि अध्यक्षता में हुई।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में गुमला के पूर्व विधायक सह वर्तमान एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव को आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम कि शुरुवात पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के फ़ोटो पर मुख्य अतिथि शिव शंकर उरांव, मुकेश रंजन सिन्हा, पंकज सिंह,अवधेश सिंह चेरो ज़िप अध्यक्ष पूनम देवी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पांजलि अर्पित कर के किया गया।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा चतरा लोकसभा स्तरीय एकदिवसीय बैठक संपन्न।

सभा को संबोधित करते हुए अपने अभिभाषन में ज़िला प्रभारी मुकेश रंजन सिन्हा ने कहा कि बहुत ही गौरव शाली इतिहास रहा है जनजाति समुदाय का इतिहास गवाह है जब जब देश में बाहरी आक्रमण हुआ है तब जनजाति समुदाय के लोग उनसे लोहा लेते थे।जनजाति समुदाय का जीवन हमेशा प्रकृति से जुड़ा हुआ है और सिर्फ़ बीजेपी ही एक मात्र पार्टी है प्राकृति का सरंक्षण करता है इसके लिए हम सभी मिलकर नरेंद्र मोदी के हाथों को मज़बूत करने के भारी मतों से चतरा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह को विजय बनाए।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिव शंकर उरांव ने अपने अभिभाषण में कहा कि में आज यहां भाषण देने नही आया हूं बल्कि चतरा लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी को जिताने के लिए रणनीति तैयार करने आया हूं।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा चतरा लोकसभा स्तरीय एकदिवसीय बैठक संपन्न।

आगे श्री उरांव ने कहा हमारे प्रत्याशी के हार जीत में हम सभी जनजाति समुदाय की हार जीत है। जनजाति समुदाय के लोग निष्ठा पूर्वक बीजेपी का काम करें, पार्टी उनका मान सम्मान हमेशा से करती आई है और आगे भी करेगी।
बैठक में अवधेश सिंह चेरो, पंकज सिंह, पूनम देवी, मंगल उरांव, ने भी अपनी वाक्यों को कह कर संबोधित किया।

मौके पर मुख्य अतिथि एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव,बीजेपी लातेहार ज़िला प्रभारी मुकेश रंजन सिन्हा,एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सह चतरा संसदीय लोक सभा चुनाव प्रभारी अवधेश सिंह चेरो,बीजेपी महीला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष शीला देवी, लातेहार ज़िला अध्यक्ष पंकज सिंह,एसटी मोर्चा लातेहार ज़िला प्रभारी अध्यक्ष सुरेश उरांव,मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता,ज़िला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी,जिप सदस्य सदस्य सरोज देवी,चेतलाल रामदास, देवमोहन सिंह,बलवंत सिंह, स्टेला नगेशिया, सीतामनी तिर्की,भेखलाल मुंडा, मंडल महामंत्री दीपक निषाद, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय वर्मा उर्फ़ विक्की वर्मा,कृष्णा कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजुद थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button