स्थानीय समाचारलातेहार

महिला स्वयं सहायता समूहों को मिनी ट्रैक्टर एवं क़ृषि उपकरण वितरित किया गया।

Views: 1585
0 0
Read Time:3 Minute, 28 Second
महिला स्वयं सहायता समूहों को मिनी ट्रैक्टर एवं क़ृषि उपकरण वितरित किया गया।

लातेहार:- जिला खेल स्टेडियम के समीप स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक बैद्यनाथ राम एवं उपायुक्त हिमांशु मोहन के द्वारा 5 महिला स्वयं सहायता समूहों को मिनी ट्रैक्टर एवं क़ृषि उपकरण वितरित किया गया l इस मौके पर विधायक लातेहार बैद्यनाथ राम ने कहा सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाईजेशन योजना अंतर्गत सरकार के द्वारा 80 प्रतिशत अनुदान पर क़ृषि के आधुनिकीकरण के लिए महिला स्वयंसहायता समूहों को मिनी ट्रैक्टर, रोटावेटर, मिनी राइस मिल, कल्टीवेटर, केजव्हील, यूनिवर्सल माउंटिंग फ्रेम, वाटर पंप, पाइप इत्यादि का वितरण किया जा रहा है l इन यंत्रो एवं उपकरणों का उपयोग कर जिला के किसान कम मेहनत में अपने खेतों में ज्यादा फसल उगा पायेंगे और ज्यादा मुनाफा कमा पायेंगे l इससे न सिर्फ क़ृषि उपज में वृद्धि होगी बल्कि किसानों के आमदनी में भी वृद्धि होगी l

महिला स्वयं सहायता समूहों को मिनी ट्रैक्टर एवं क़ृषि उपकरण वितरित किया गया।

उपायुक्त लातेहार हिमांशु मोहन ने कहा लातेहार जिले की आबादी का बड़ा हिस्सा अपनी आजीविका के लिए क़ृषि कार्य पर निर्भर है l क़ृषि उत्पादन को बढ़ाने एवं क़ृषि कार्य से बेहतर आमदनी के लिए क़ृषि के आधुनिकीकरण एवं यंत्रीकरण की आवश्यकता है l किसानों को आधुनिक ज्ञान एवं तकनीक की मदद से फसल के विविधीकरण एवं क़ृषि उपज बढ़ाने के लिए कार्य करना होगा l
विधायक लातेहार बैद्यनाथ राम एवं उपायुक्त लातेहार हिमांशु मोहन के द्वारा इन महिला स्वयं सहायता समूहों को मिनी ट्रैक्टर, रोटावेटर, मिनी राइस मिल, कल्टीवेटर, केजव्हील, यूनिवर्सल माउंटिंग फ्रेम, वाटर पंप, पाइप वितरित किया गया l

  1. गंगा महिला स्वयं सहायता समूह ग्राम -होसिर बरवाडीह
  2. सूरज आजीविका महिला ग्राम संगठन ग्राम -जगलदगा
  3. चंदवा आजीविका महिला संकुल संगठन ग्राम-सेन्हा चंदवा
  4. ममता आजीविका महिला ग्राम संगठन ग्राम-सिंजो लातेहार
    5.:कबरी आजीविका महिला संकुल संगठन ग्राम -कारवाई गारू
    इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार शेखर कुमार, जिला गोपनीय प्रभारी श्रेयांश, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा, विधायक लातेहार के प्रतिनिधि प्रभात कुमार, विधायक मनिका के प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव एवं अन्य उपस्थित थे l

Loading

महिला स्वयं सहायता समूहों को मिनी ट्रैक्टर एवं क़ृषि उपकरण वितरित किया गया।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button