झारखंडरांचीस्थानीय समाचार
शोभायात्रा के दौरान जुलूस में 200 से ज्यादा लाेगाें के माेबाइल व पर्स की चाेरी


राँची :– रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान राजधानी राँची के मेन रोड में शहीद चाैक से अलबर्ट एक्का चौक हाेते हुए ओवरब्रिज तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात थे, इसके बावजूद पुलिस जवानों पर पाॅकेटमार भारी पड़े।जुलूस में शामिल 200 से ज्यादा लाेगाें के माेबाइल व पर्स की चाेरी हो गई। काेतवाली में 40, डेली मार्केट में 37 और लाेआर बाजार में 17 पीड़ित पहुंचे और माेबाइल व पर्स चाेरी होने की सूचना दी.शोभायात्रा के दौरान मेन रोड में साहिबगंज का बच्चा चोर सक्रिय रहा। भीड़ में शामिल लोगों ने 5 बच्चे को पकड़ कर पुलिस को सौंपा। 3 बच्चे को कोतवाली और 2 बच्चे को डेली मार्केट थाने में रखा गया है। फिलहाल पकड़े गए बच्चे से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।
![]()




