झारखंडबीजेपीराजनीतिस्थानीय समाचार
राँची में जल्द होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा


▪️ गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो व कंगना रनौत की सभा को भी मिली है मंजूरी
राँची:- लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कंगना रनौत के राँची में कार्यक्रम की मांग की थी.इसकी मंजूरी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदान कर दी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार,राँची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा जल्द होगी. वहीं, गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो व कंगना रनौत की सभा की मंजूरी मिल चुकी है. बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली प्रभात तारा मैदान में ही होगी. हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी कब आयेंगे इसकी तिथि अभी तय नहीं है.
![]()




