झारखंडदुमकास्थानीय समाचार

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र दिया तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

दुमका:- लोकसभा चुनाव 202 के मद्देनज़र उपराजधानी दुमका के सुदूरवर्ती में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कियाl बताते चलें कि उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़ा तरनी स्थित मतदान केंद्र संख्या 260 एवं मध्य विद्यालय तरनी स्थित मतदान केंद्र संख्या 261 का निरीक्षण गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा किया गयाl

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव को देखते हुए तमाम मतदान केंद्रों में तमाम सुविधाओं को तुरंत बहाल करने का निर्देश दियाl विशेष रूप से मतदाताओं के लिए पेयजल इत्यादि की व्यवस्था पर जोर दिया गयाl तमाम चापानलों को दुरुस्त तथा खराब पड़े चापानलों को ठीक करने का आदेश दियाl उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए मतदाताओं को किसी भी प्रकार की कुव्यवस्थाओं से दो-चार ना होना पड़ेl

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button