झारखंडट्रेडिंगनई दिल्लीस्थानीय समाचार
हेमंत सोरेन और केजरीवाल गलत किया तभी जेल में बंद हैं :बाबूलाल मरांडी


RANCHI:-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा. और कहा कि आज देश की जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं. देशभर में हो रहे घोटाले का पर्दाफाश ईडी कर रही हैं. यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से संभव हुआ है. एजेंसियों को इतनी स्वतंत्रता दी गयी है तभी ये संभव हो पाया है. सभी इंडिया गठबंधन के लोग 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में एकजुट हुए थे. और अपनी गलती छुपाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों को गलत ठहरा रहे हैं. अगर ये लोग सही होते तो अपनी बात रखकर आज स्वतंत्र होते, लेकिन ये गलत थे तभी आज जेल में बंद हैं. अरविंद केजरीवाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं और हेमंत सोरेन रांची की बिरसा मुंडा जेल में हैं.
![]()




