झारखंडस्थानीय समाचार
झारखंड के इन जिलों में जमकर हो सकती हैं वारिश,मौमस विभाग ने किया अलर्ट,


झारखंड:- 30 व 31 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के कई हिस्सों में खास कर झारखंड के रांची, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, चतरा, लोहरदगा आदि जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद हैं। वहीं कहीं-कहीं वज्रपात भी होने की उम्मीद हो सकता है. जबकि, एक अप्रैल से मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी.
आईए जानते हैं क्या कहते है मौमस विभाग के अधिकारी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में घने बादल छा सकते हैं. यह बादल जहां-जहां गुजरेंगे, वहां गर्जन के साथ कुछ-कुछ अंतराल में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने वज्रपात व बारिश का संभावना के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया है.
![]()




