झारखंडस्थानीय समाचार

होली पार्टी में दोस्तों में हुआ विवाद,गोली मारकर एक युवक की हत्या।

होली पार्टी में दोस्तों में हुआ विवाद,गोली मारकर एक युवक की हत्या।

साहेबगंज :- राजमहल थाना क्षेत्र में सोमवार को मंगलहाट मलाहीटोला निवासी पांडव मंडल अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए चार पहिया वाहन से कुछ दूर गया था।होली पार्टी में किसी बात को लेकर विवाद इतना गहरा गया कि गोली मारकर पांडव मंडल की हत्या कर दी गई.हत्या करने के बाद दोस्तों ने शव को गाड़ी से घर के समीप लाया और भाग निकले।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच में जुटी है.मृतक अपने पीछे पत्नी पूनम देवी व दो पुत्र सत्यम व शिवम को छोड़ गया है। थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने कहा कि आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।इधर हत्या के बाद पुलिस जांच करने एवं छापेमारी करने में जुट गई है।पुलिस एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाना लायी है। चार पहिया वाहन ओल्टो के पंजीकृत मालिक की जांच की जा रही है।होली पार्टी में शामिल दोस्तों की जानकारी लेकर पुलिस जांच कर रही है।मृतक पांडव के परिजनों के अनुसार ऑटो चलाकर अपना जीवनयापन करता था.अपने परिवार में कमाने वाला वह इकलौता व्यक्ति था.

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button