झारखंडचतरालातेहारस्थानीय समाचार

कांग्रेसीयों ने भाजपा पर साधा निशाना:कहा कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर भाजपा पंगू बनाना चाहता हैं

कांग्रेसीयों ने भाजपा पर साधा निशाना:कहा कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर भाजपा पंगू बनाना चाहता हैं

राम कुमार की रिपोर्ट,
लातेहारः जिला मुख्यालय स्तिथ करकट में पुर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने रविवार को कांग्रेस जिला कार्यालय मे बैंक खाता फ्रिज करने के विरोध में प्रेसवार्ता की।इस दौरान उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी का एक एक रूपया जमा 285 करोड़ रुपया को भारत सरकार फ्रिज कर दिया।जिस कारण कांग्रेस अब उक्त पैसा का खर्च चुनाव में नही कर सकेगी आगे केएन त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र के उपर किस प्रकार का खतरा मंडरा रहा है, किस प्रकार से कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों के उपर हमला हुआ और ये कोशिश की जा रही है कि फाइनेंशियली कांग्रेस पार्टी को पंगू बना दिया जाए। ये केवल कांग्रेस पार्टी के खातों पर नरेन्द्र मोदी सरकार का हमला नहीं है, बल्कि भारत के लोकतंत्र पर हमला है। अगर प्रमुख विपक्षी पार्टी वित्तीय तौर पर पूरी तरके से पंगू हो जाए, कोई कार्य नहीं कर सके, पब्लिसिटी के उपर पैसा नहीं खर्च कर सके, कैंपेन के उपर पैसा नहीं खर्च कर सके, अपने कैंडिडेट को पैसे नहीं दे सके, तो फिर चुनाव किस बात का है और चुनाव की घोषणा हो चुकी है, पिछले एक महीने से हमारे अपने बैंक अकाउंट्स में पड़े हुए 285 करोड़ रूपए का हम इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

कांग्रेसीयों ने भाजपा पर साधा निशाना:कहा कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर भाजपा पंगू बनाना चाहता हैं

हम लोगों को पब्लिसिटी के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अंदर स्लॉट बुक करने है। हमें सोशल मीडिया के अंदर इस्तेमाल करना है। हमें पोस्टर छपवाने हैं, हमें पैम्पलेट छपवाने है। अगर हम लोग वो काम भी नहीं कर सकते, तो किस प्रकार से लोकतंत्र जिंदा रहेगा और कैसा लोकतंत्र है।मौके पर जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, सुरेंद्र भारती, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव, गोपाल त्रिपाठी, लक्ष्मण गंझू, बुद्धि नारायण, शंभू यादव, शोएब, छोटू दुबे, सोयेब अंसारी,महेंद्र प्रसाद, राजू नायक, उपेंद्र पासवान, बल्केश्वर उरांव उर्फ बड़ा विकास समेत कई अन्य कांग्रेसी शामिल थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button