झारखंडपलामूलातेहारस्थानीय समाचार

लोकसभा आम चुनाव 2024,प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा मूल्यांकन करने पहुंचे लातेहार

लोकसभा आम चुनाव 2024,प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा मूल्यांकन करने पहुंचे लातेहार

palamu:-प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा आगामी लोकसभा आम चुनाव, 2024 के दृष्टिगत दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए चुनावी प्रक्रिया को सुगम बनाने के निमित्त उन्हें उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सुविधाओं का आकलन और मूल्यांकन करने आज लातेहार पहुंचे। आयुक्त ने 73 मनिका एवं 74 लातेहार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए की जाने वाली गतिविधियों यथा इनके निबंधन, मतदान दिवस पर परिवहन की सुविधा, मतदान केन्द्रों की संरचना, मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर, चेयर की व्यवस्था, वोलेंटियर की व्यवस्था तथा मतदान केन्द्रों पर सुलभ शौचालय, पेयजल, चिकित्सा किट आदि बुनियादी सुविधाओं का आकलन और मूल्यांकन कर रहे हैं।

लोकसभा आम चुनाव 2024,प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा मूल्यांकन करने पहुंचे लातेहार

आयुक्त को लातेहार सर्किट हाउस में लातेहार उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। आयुक्त सबसे पहले लातेहार विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 183 राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय उदयपुरा का भ्रमण किया और यहां पर उन्होंने व्यवस्थाओं का आकलन किया।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button