स्थानीय समाचार

होली महापर्व को लेकर नावा बाजार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न:-शराब, डीजे एवं अफवाह पर प्रतिबंध लगाने की ग्रामीणों ने की अपील

Views: 345
2 0
Read Time:3 Minute, 54 Second
होली महापर्व को लेकर नावा बाजार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न:-शराब, डीजे एवं अफवाह पर प्रतिबंध लगाने की ग्रामीणों ने की अपील

नावा बाजार (पलामू):- नावा बाजार थाना परिसर में शनिवार को होली महापर्व को लेकर नावा बाजार बीडीओ सह सीओ विजय प्रकाश मरांडी के अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई।जिसका संचालन हिंदू मुस्लिम एकता समिति के सचिव मोहम्मद यासीन खान ने की।मौके पर बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने कहा कि संसार में मानव धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है। दो भाइयों को आपस में बांटकर हिंदू मुस्लिम सिख इसाई जैन फारसी एक ही बाग के सभी फूल हैं।पिता की संपत्ति दो भाइयों में बंटवारा किया जा रहा है क्योंकि सभी की आवश्यकताएं अनंत होती जा रही है। एक पंछी अपने परिंदा की तरह दोनों मजहबों में मिसाल कायम कर रही है,हम सभी मानव जाति को सबक के साथ अपने समाज, परिवार को शिक्षा के प्रति सजग होना चाहिए ।त्योहार शांति आपसी सद्भाव के साथ दोनों समुदाय मिलकर मनाएं। जिनको रंग लगाने की इच्छा नहीं है उनसे परहेज करें।

होली महापर्व को लेकर नावा बाजार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न:-शराब, डीजे एवं अफवाह पर प्रतिबंध लगाने की ग्रामीणों ने की अपील

वहीं थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने कहा कि क्षेत्र में होली महापर्व को लेकर भीड़भाड़ वाले इलाके में होलिका दहन से ही गस्ती मुस्तैद रहेगी तथा क्षेत्र में शराब ,डीजे एवं सोशल मीडिया पर शक्ति से प्रतिबंध रहेगा ताकि क्षेत्र में त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मने। त्योहार के दौरान असमाजिक तत्व फैलाने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा।वहीं पूर्व प्रमुख रविंद्र पासवान ने कहा कि होली एवं रमजान पर्व रंग उत्सव एवं मिल्लत का त्यौहार है समाज में फैली कुर्तियां को होलिका दहन में जलाकर नए जीवन की शुरुआत करने की आवश्यकता है।थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं जनता सभी एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी।उक्त मौके पर थाना प्रभारी चिंटू कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक विश्वनाथ कुमार, एएसआई नागेंद्रनाथ तिवारी, भुवनेश्वर तुरी,प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी प्रभु राम,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि राजबली महरा, मुखिया प्रतिनिधि सफिर आलम, सुरेंद्र सिंह उर्फ छोटू सिंह,पुर्व मुखिया दीपक कुमार गुप्ता, जगदीश सिंह,निर्मल यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सोनी, युवा कांग्रेस जिला सचिव आरिज आलम, शेख मुमताज खान, सत्यानंद मेहता, जमालुद्दीन खान, मुमताज अंसारी,सुरेश प्रसाद, शम्भू गुप्ता, मुकेश यादव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी निरज कुमार, विपिन यादव,अमरेश सिंह, सत्येंद्र यादव, महेंद्र यादव, उपेंदर मेहता अलीशेर अंसारी राजेन्द्र चौधरी, कपिलदेव ठाकुर, हरिशंकर दूबे,संजीवन कुमार मुमताज शाह ,मुन्ना राम,अशोक भुईया सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
100 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button