झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

समाहरणालय से जिला महिला सशक्तिकरण यूनिट की शुरुआत की गई। उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह के द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

महिला अपने अधिकार एवं कर्तव्य को जाने- उप विकास आयुक्त…

प्रचार वाहन के माध्यम से यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, तस्करी, एसिड अटैक से शिकार से संबंधित महिलाओं को गंतव्य स्थान पर पहुंचने का काम किया जाएगा।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। लातेहार जैसे जिले में महिलाएं अपनी बात आसानी से सरकार एवं प्रशासन तक पहुंचा सकें,उनके लिए समाज कल्याण विभाग के द्वारा राज्य का पहला महिला सशक्तिकरण यूनिट की स्थापना की गई है। इस यूनिट के माध्यम से हिंसा से पीड़ित महिलाएं, संकटग्रस्त, निराश्रित एवं तस्करी की शिकार महिलाएं सुरक्षित एवं सक्षम तरीके से प्रशासन तक अपनी बात पहुंचा सकती है। इस अवसर पर उपस्थित जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेम्ब्रम ने कहा कि समाज कल्याण विभाग के द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।

समाहरणालय से जिला महिला सशक्तिकरण यूनिट की शुरुआत की गई। उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह के द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

महिला योजना के लिए 181 हेल्पलाइन नंबर की पूर्व में शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से यौन उत्पीड़न,घरेलू हिंसा, तस्करी, एसिड अटैक,डायन से शिकार इत्यादि से पीड़ित महिलाएं अपनी बात रख सकती हैं।इन्होंने कहा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत लड़कियों और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण,माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर की किशोरी छात्राओं के बीच विद्यालय ड्रॉपआउट दर की जांच, सुरक्षित मासिक धर्म एवं स्वच्छता प्रबंधन के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। इन्होंने कहा कि केंद्र प्रायोजित समर्थ योजना एवं झारखंड महिला विकास समिति के द्वारा जिले में पहली बार महिला सशक्तिकरण यूनिट की स्थापना की गई है। इसके लिए जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अर्चना कुमारी सिन्हा को बनाया गया है। साथ ही जिला कार्यालय लातेहार का मोबाइल नंबर 6565796916 पर इससे संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अर्चना कुमारी सिन्हा,आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका पूर्णिमा कुमारी  आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका अरुणा कुमारी, यूनिसेफ के प्रतिनिधि संजीत कुमार, विकास कुमार समेत जिला समाज कल्याण विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button