झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
एक्सपोजर विजिट के लिए प्रमुख एवं डीपीएम राजस्थान रवाना


लातेहार:- एक्सपोजर विजिट के लिए जिले के लातेहार एवं मनिका के प्रमुख एवं पंचायत शाखा के डीपीएम मानस मंडल राजस्थान के लिए आज लातेहार जिला से रवाना हुए। डीपीएम मानस मंडल ने बताया कि पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार के उप निदेशक के पत्रांक 2103दिनांक 25.8.13 द्वारा 26 सितंबर से 30 सितंबर तक राजस्थान के पंचायत राज व्यवस्था क्रियाशील संबंधित एक्स्पोज़र प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए लातेहार जिले के लातेहार प्रमुख परशुराम लोहरा एवं मनिका के प्रमुख प्रतिमा देवी का विभाग द्वारा चयन हुआ है। सरकार की ओर से पूर्व में बरवाडीही एवं गारु प्रमुख को हैदराबाद भिजिट 10 सितम्बर से 14 सितम्बर एवं महुआडाड़ एवं सरयू प्रमुख पंचायती राज से संबंधित पुने में प्रशिक्षण 26सितम्बर से 30 सितम्बर भाग लेने के लिए रवाना हुए है ।
![]()




