स्थानीय समाचारझारखंडट्रेडिंगरांची
हरमू मैदान में ओबीसी समाज का महाजुटान: उठी जनसंख्या के आधार पर आरक्षण देने की मांग


राँची:– हरमू मैदान में जातिगत जनगणना की मांग को लेकर ओबीसी मोर्चा का महाजुटान हुआ. इसमें ओबीसी को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण देने की मांग उठी. पिछड़ा वर्ग एकता अधिकार मंच के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे थे.सभी ने कहा कि झारखंड में ओबीसी समाज 52 प्रतिशत है. ऐसे में ओबीसी को लोकसभा चुनाव में अच्छी भागीदारी दी जाये. मंच से नेताओं ने जातिगत जनगणना और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया. राज्य में 14 से बढ़ाकर ओबीसी आरक्षण 52 प्रतिशत होना चाहिए. इस मौके पर भोजपुरी के लोकप्रिय गायक और एक्टर खेसारी लाल यादव भी मंच पर मौजूद थे. उन्होंने उपस्थित लोगों को अपने गीतों से झुमाया.
![]()




