बरहरवा। पतना प्रखंड स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में झामुमो कार्यालय में बुधवार को कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की। इस मौके पर जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता झामुमो पार्टी संविधान के दायरे में रहकर कार्य करें और पार्टी के हित को सर्वोपरि रखें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पार्टी से संबंधित किसी भी मुद्दे या जानकारी को सोशल मीडिया पर…