बरहड़वा। प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 81वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। कार्यक्रम प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान मौजूद रहे। कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में बरकत खान ने कहा कि स्व. राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने 31 अक्टूबर 1984 को अपनी मां एवं तत्कालीन प्रधानमंत्री…