Views: 131
0 0
राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर बरहड़वा में कांग्रेसजनों ने...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर बरहड़वा में कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

बरहड़वा। प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 81वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। कार्यक्रम प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान मौजूद रहे। कांग्रेसजनों ने राजीव…

राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर बरहड़वा में कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Read Time:2 Minute, 18 Second
राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर बरहड़वा में कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

बरहड़वा। प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 81वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। कार्यक्रम प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान मौजूद रहे।

कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में बरकत खान ने कहा कि स्व. राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने 31 अक्टूबर 1984 को अपनी मां एवं तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश की बागडोर संभाली। उनके नेतृत्व में भारत ने सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और कंप्यूटरीकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाए।

उन्होंने दलबदल विरोधी कानून लागू किया, पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को आरक्षण दिया और मतदान की न्यूनतम उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष की। बरकत खान ने कहा कि अगर राजीव गांधी न होते तो आज देश दूरसंचार क्रांति और मोबाइल-कंप्यूटर जैसी सुविधाओं से वंचित रह जाता। इन तकनीकों ने आम लोगों के जीवन को बेहद सरल और सहज बना दिया है।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी गुलाम रब्बानी, कमल आर्य, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, अश्वनी आनंद, नेहाल अख्तर, थॉमस रॉबर्ट, अनन्त लाल भगत, मनोज घोष, भोला नाथ महतो, छोटेलाल रामानी, मिथुन मंडल समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports