बरहरवा:- भाजपा की ओर से भोगनाडीह मे सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,भाजपा राज्य सभा सांसद धीरज साहू,प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय,पूर्व विधायक लोबिन हेंम्ब्रम,राजमहल पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा,वंशज परिवार के मंडल मुर्मू सहित अन्य अतिथियो की उपस्थिति में फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वही ये खेल आगामी 25 दिसंबर को फाइनल होगा l जो सभी जगह से पंचायत स्तरीय से खेलते हुए लोकसभा स्तरीय तक पहुंचने वाले टीम तथा खिलाड़ी को सम्मानित किया जाएगा…