बरहड़वा,। मालदा डिविजन के डीआरएम के निर्देश पर शनिवार को रेलवे विभाग की अभियंता टीम ने बरहड़वा प्रखंड क्षेत्र के बोनीडांगा और बिंदुवासिनी हाल्ट स्टेशन के बीच स्थित पुल संख्या 397 पर चल रहे बोल्डर क्रेटिंग कार्य का निरीक्षण किया। जानकारी हो कि 16 सितम्बर को दरियापुर पंचायत के मुखिया इस्तियाक अहमद ने मालदा डिविजन की डीआरएम मनिषा कुमार गुप्ता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। मुखिया ने शिकायत की थी कि पुल के नीचे सतह, पिलर और नदी के दोनों किनारों पर किए गए बोल्डर क्रेटिंग से पुल का…