रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला) घाघरा।घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पलमा डुगडुगिया निवासी 65 वर्षीय वृद्ध बिरिया उरांव की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा टोटाम्बी के केनटोली के समीप उस समय हुआ, जब बाइक सवार ससुर-दामाद अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिरिया उरांव अपने दामाद करमचंद के साथ सोमवार को पनसो बाजार से बैल खरीदकर एक व्यक्ति को घर पहुंचाने के बाद बाइक से अपने गांव पलमा डुगडुगिया लौट रहे थे। इसी दौरान केनटोली के पास किसी अज्ञात वाहन…