लातेहार।भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार नक्सल/वामपंथ उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत गरीब एवं जरूरतमंद नागरिकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), लातेहार द्वारा 10 दिवसीय कृषि (खेती-बाड़ी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 23 दिसंबर 2025 को ई-समवाय, बरेसाड़ में किया गया। यह कार्यक्रम 32वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के…