बनवारी साहू महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम आयोजित

बनवारी साहू महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम आयोजित
Views: 68
0 0
Read Time:4 Minute, 21 Second
बनवारी साहू महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम आयोजित

लातेहार।मुख्यालय स्थित बनवारी साहू महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) के तत्वावधान में जिला स्तरीय विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से निबंधित प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें से 10 प्रतिभागियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, क्षेत्रीय कार्यालय एनएसएस के युवा अधिकारी प्रियव्रत मंडल, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार, प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार तिवारी, महाविद्यालय की सचिव अंजु गुप्ता, कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. नवल किशोर प्रसाद, समाजसेवी सरयू प्रसाद सिंह, नोडल पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, कमलेश सिन्हा, प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार राम, युवा आइकॉन अमित कुमार सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूनम देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत 2047 की जो परिकल्पना युवा संसद के माध्यम से युवाओं के सामने रखी गई है, वह अत्यंत प्रेरणादायी एवं सराहनीय है। विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि यह नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि उसे युवा संसद कार्यक्रम की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ।

युवा अधिकारी प्रियव्रत मंडल ने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा युवा संसद के माध्यम से युवाओं को अपनी बात रखने का सशक्त मंच दिया जा रहा है, जिसका लाभ युवा वर्ग को अवश्य उठाना चाहिए। माई भारत जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को नेतृत्व एवं अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करता है।

महाविद्यालय की सचिव अंजु गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रमों के लिए महाविद्यालय सदैव तत्पर रहता है। वहीं प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार तिवारी ने इसे महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडली के रूप में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, एनएसएस विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार, प्रो. कमलेश सिन्हा एवं अमित कुमार शामिल थे। इससे पूर्व महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने लोकगीत के माध्यम से अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया।

पुरस्कार वितरण के पश्चात धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रदीप कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के व्याख्याता, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment