मुंगेर: थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित 46वीं सीनियर नेशनल थ्रो बॉल चैंपियनशिप-2025 में भाग लेने वाली बिहार की टीम में मुंगेर के 19 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। बिहार स्टेट सीनियर पुरुष थ्रो बॉल टीम में 11 पुरुष खिलाड़ी और बिहार सीनियर महिला थ्रो बॉल टीम में 8 महिला खिलाड़ियों को स्थान मिला है। यह जानकारी आर्ट, कल्चर एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया और जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व मुख्यमंत्री अवॉर्डी हरिमोहन सिंह ने दी।…