बरहरवा: उधवा-राजमहल मुख्य मार्ग पर फुलवरिया मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार युवक हाइवा की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। कैसे हुआ हादसा? मिली जानकारी के अनुसार, लखीपुर निवासी पप्पू घोष का 18 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार घोष राजमहल से अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान, पीछे से तेज गति से…