(रिपोर्ट: विशेष संवाददाता, बरहरवा) बरहरवा: सुख के समय भगवान को भूलना नहीं चाहिए, बल्कि हर परिस्थिति में उनकी भक्ति करनी चाहिए। यह विचार साध्वी प्रियंका शास्त्री ने मयूरकोला समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को व्यक्त किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेष रूप से महिला और पुरुष उपस्थित थे। साध्वी ने प्रवचन में कहा कि “दुःख में सुमिरन सब करे, सुख में करे न कोई” यह उक्ति सत्य है, क्योंकि लोग केवल संकट के समय ही भगवान को…