बरहरवा: प्रखंड के मयूरकोला गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन बुधवार से विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें 101 कुंवारी कन्याओं ने गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव में भ्रमण किया। शोभा यात्रा जंगली तालाब पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंडितों द्वारा विधिपूर्वक जल भरा गया। इसके बाद कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया, जिसके उपरांत कथा वाचिका साध्वी प्रियंका शास्त्री के सान्निध्य में श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हुई। कलश शोभा यात्रा से…