चंदवा (लातेहार): अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) लातेहार के निर्देश पर प्रशासनिक टीम, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड और चंदवा पुलिस चकला गांव निवासी जैनुल मियां के घर पहुंची। टीम जेसीबी मशीन लेकर उनके मकान को गिराने आई थी। हिंडाल्को कंपनी का दावा है कि जैनुल मियां ने कंपनी की भूमि पर अवैध झोपड़ी बना ली है, जिसके चलते एसडीओ ने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। कंपनी के दावे और प्रशासन की कार्रवाई हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि जैनुल मियां ने मौजा-चकला, खाता नंबर-201, प्लॉट…