समृद्ध लोगों को असहायों की मदद के लिए आगे आने की अपील – डीटीओ सुरेंद्र कुमार लातेहार, 05 मार्च 2025: जिले के केश्वर आहर स्थित बाल आश्रय गृह में बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) सुरेंद्र कुमार ने असहाय बच्चों के बीच मिठाई और पठन-पाठन सामग्री वितरित की। यह अवसर उनके बड़े भाई स्व. चिरंजीवी कुमार की प्रथम पुण्यतिथि का था, जिसे उन्होंने सामाजिक सेवा से जोड़कर उनके सपनों को साकार करने की दिशा में एक प्रयास बताया। मानवता की सेवा से भाई को दी श्रद्धांजलि डीटीओ सुरेंद्र कुमार ने…