बरहरवा: एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को राजमहल महिला थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला थाना प्रभारी पूजा कुमारी से थाना में विधि-व्यवस्था की जानकारी ली और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। एसडीपीओ ने विशेष रूप से किट परेड पंजी में सुधार लाने, थाना में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। महिला थाना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने महिला थाना की व्यवस्थाओं का बारीकी से…