अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष, सचिव और प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि 30 अप्रैल, 2025 तक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी के स्तर पर किसी भी अनसुलझे मुद्दों के लिए सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव संपन्न कराने के लिए मजबूत और पारदर्शी कानूनी ढांचा तैयार किया है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024…