रांची: केंद्रीय सरना स्थल के पास बन रहे फ्लाईओवर के रैंप के विरोध में आदिवासी संगठनों ने शनिवार को रांची बंद बुलाया, जिसके चलते शहर में कई स्थानों पर सड़क जाम हो गया। इस विरोध प्रदर्शन के कारण आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मशाल जुलूस के बाद ऐलान हुआ था बंद संयुक्त आदिवासी संगठनों ने पहले ही इस बंद का ऐलान कर दिया था। शुक्रवार शाम को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक एक भव्य मशाल जुलूस निकाला गया था, जिसमें सैकड़ों लोग…