बरहरवा/तालझारी:हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बल्लभगढ़ साइबर थाना पुलिस ने 3 लाख 86 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में मंगलवार रात झारखंड के तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। बल्लभगढ़ साइबर थाना के एसआई प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 जनवरी 2025 को एक व्यक्ति ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच के क्रम में झारखंड के महाराजपुर गांव के दो युवकों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने इसी कड़ी में मंगलवार देर रात…