शिक्षकों ने सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शिक्षकों ने सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

घाघरा (गुमला)। झारखंड ऑफिसर टीचर एम्प्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) के नेतृत्व में सरकारी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन के तीसरे चरण में ध्यानाकर्षण रैली निकाली। यह रैली स्थानीय लैम्पस परिसर से शुरू होकर नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय तक पहुँची। वहाँ बीडीओ को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने, एमएसीपी (मोदीफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन) लाभ, शिशु शिक्षण भत्ता समेत अन्य सुविधाएं बहाल करने की मांग की गई…

Loading

Read More

बरहरवा ।बरहेट भोगनाडीह मे 11 अप्रैल झारखंड के महानायक वीर शहीद सिद्धू कान्हु का जयंती समारोह धूमधाम मनाया गया।

बरहरवा ।बरहेट भोगनाडीह मे 11 अप्रैल झारखंड के महानायक वीर शहीद सिद्धू कान्हु का जयंती समारोह धूमधाम मनाया गया।

इस उपलक्ष्य में विदिन समाज के लोग वीर शहीद के बलिदानी भूमि क्रांति स्थल पंचकठिया में विगत दो दिनों से मेला तथा पूजा अर्चना किए।वहीं 11 अप्रैल को सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्थाई हेलीपैड से भोगनाडीह पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आगमन को लेकर भोगनाडीह में जोरदार तैयारी किया गया।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हेलीपैड 5 मिनट पूर्व ही भोगनाडीह के धरती पर लैंड कर दिया। वहीं हेलीपैड से उतरते ही डीसी हेमंत सती, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, डीआईजी दुमका क्रांति कुमार, साहेबगंज एसपी अमित कुमार…

Loading

Read More

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत

बरहरवा, रांगा थाना क्षेत्र।महकुप गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना शुक्रवार को उस समय घटी जब महकुप निवासी फुलमुनी सोरेन (50) झुमरबांध हाटिया की ओर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन का चक्का सीधे महिला के पेट पर चढ़ गया। मौके पर पहुंची रांगा थाना की पुलिस टीम, एएसआई परमजीत राम के नेतृत्व में, फुलमुनी को तत्काल बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य…

Loading

Read More

भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड: ज़मीन विवाद से शुरू होकर सुपारी किलिंग तक पहुंची साजिश

भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड: ज़मीन विवाद से शुरू होकर सुपारी किलिंग तक पहुंची साजिश

रांची। भाजपा नेता अनिल टाइगर उर्फ अनिल महतो की हत्या के मामले में रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमन सिंह, जिसान अख्तर, मनीष चौरसिया और अजय कुमार रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले ही एक अन्य आरोपी रोहित वर्मा को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस अब भी देवब्रत नाथ शाहदेव और अभिषेक सिन्हा की तलाश कर रही है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि हत्या का कारण…

Loading

Read More

ड्रीम इलेवन ने बदली किस्‍मत:पलामू के रवि कुमार मेहता रातों-रात बने करोड़पति

ड्रीम इलेवन ने बदली किस्‍मत:पलामू के रवि कुमार मेहता रातों-रात बने करोड़पति

अनुज तिवारी की रिपोर्ट, झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कौड़िया तेलियाबांध गांव के रहने वाले रवि कुमार मेहता उर्फ राजा ने ड्रीम इलेवन के ज़रिए अपनी किस्मत को एक नया मोड़ दे दिया। गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए आईपीएल मुकाबले में अपनी टीम बनाकर उन्होंने तीन करोड़ रुपये की इनामी राशि जीत ली। इस बड़ी जीत ने रवि को एक रात में करोड़पति बना दिया और पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। रवि कुमार एक सामान्य परिवार से ताल्लुक…

Loading

Read More

डीवीसी तुबेद कोल माइंस द्वारा ग्राम विकास सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, सीएसआर कार्यों की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं पर हुई चर्चा

डीवीसी तुबेद कोल माइंस द्वारा ग्राम विकास सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, सीएसआर कार्यों की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं पर हुई चर्चा

लातेहार। डीवीसी तुबेद कोल माइंस के तत्वावधान में दिनांक 10 अप्रैल को शहर के प्रतिष्ठित होटल सेलिब्रेशन में ग्राम विकास सलाहकार समिति (VDAC) की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2024-25 में डीवीसी द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा करना एवं आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित कार्यों को अंतिम रूप देना था। बैठक में लातेहार जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में अपर समाहर्ता रमा रविदास, सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, प्रमुख…

Loading

Read More

रांची में आयोजित ‘एजुकेटर मीट’ में शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों ने लिया भाग

रांची में आयोजित 'एजुकेटर मीट' में शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों ने लिया भाग

रांची। 9 अप्रैल को रांची के लालपुर स्थित होटल रेनड्यू में ‘एजुकेटर मीट’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्लोबल रिसर्च ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स, यमुनानगर, हरियाणा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जो भारतीय संस्कृति की परंपरा को दर्शाता है। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष संजय जिंदल, मार्केटिंग डायरेक्टर धर्मेन्द्र सिंह, ग्लोबस एजुकेशन फाउंडेशन के सीईओ एवं फाउंडर गौरव राजपूत सहित सिराज, ओम प्रकाश, अशोक और महफूज आलम समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में…

Loading

Read More

फुलभंगा में एक दिवसीय जलसा का हुआ समापन

फुलभंगा में एक दिवसीय जलसा का हुआ समापन

बरहरवा । बरेहट में बुधवार को देर शाम फूलभंगा में एक दिवसीय जलसा का समापन रात भर मौलाना के तकरीर के साथ हुआ ।जलसा का बुधवार को शाम से होकर गुरुवार सुबह 4 बजे तक हुआ।इस बीच जलसा में सूबे के विभिन्न जगह से आए ओलमा का तकरीर के अलावा जामा मस्जिद के निर्माण के लिए चंदा का इकट्ठा किया गया। इस दौरान राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेंब्रम, प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, झामुमो प्रखंड सचिव मुजीबुर रहमान, जिप सदस्य जेठा मुर्मू, उप प्रमुख रूपक साह, जलसा…

Loading

Read More

बोरियों सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई भगवान महावीर जयंती

बोरियों सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई भगवान महावीर जयंती

बरहरवा। बोरियों स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को भगवान महावीर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यालय के वंदना सभा के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या हेमा कुमारी और सभी आचार्य-दीदी जी द्वारा भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में छात्रों ने भगवान महावीर के जीवन एवं उनके सिद्धांतों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। भैया वेद प्रकाश साह एवं बहन स्नेहा कुमारी ने भगवान महावीर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए…

Loading

Read More

पलामू में बदला मौसम का मिजाज, ओले गिरने के साथ आई तेज आंधी और बारिश से मिली राहत

पलामू में बदला मौसम का मिजाज, ओले गिरने के साथ आई तेज आंधी और बारिश से मिली राहत

मेदिनीनगर। पलामू में गुरुवार की दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। बीते तीन दिनों से भीषण गर्मी से परेशान लोग गुरुवार को मौसम में आए बदलाव से राहत की सांस लेते नजर आए। तापमान लगातार 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था। गुरुवार की सुबह ही आसमान में बादल घिरने लगे थे और दोपहर तक तेज हवाएं चलने लगीं। इसके तुरंत बाद तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई, जिसमें ओले भी…

Loading

Read More