उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण की बैठक संपन्न

उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण की बैठक संपन्न

भू-राजस्व, दाखिल-खारिज और भूमि सीमांकन कार्यों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश लातेहार।आज दिनांक 26 अप्रैल 2025 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत निर्धारित राजस्व लक्ष्य के विरुद्ध अब तक की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर शेष लक्ष्य को शीघ्रता से पूर्ण करने का निर्देश दिया। राजस्व संग्रहण में धीमी प्रगति वाले विभागों को विशेष सुधारात्मक कदम उठाने और लक्ष्य…

Loading

Read More

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

अवैध खनन और परिवहन पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश लातेहार।दिनांक 26 अप्रैल 2025 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिए पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला खनन पदाधिकारी श्री नदीम सफी ने बताया कि 28 मार्च 2025 से अब तक अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के 37 मामलों में वाहन जब्त किए…

Loading

Read More

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक संपन्न

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक संपन्न

लातेहार।दिनांक 26 अप्रैल 2025 को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कंट्रोल (NCORD) समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई बैठक में उपायुक्त ने चंदवा, बालूमाथ, बारियातू और हेरहंज अंचल के अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों से वर्ष 2024-25 के फसली वर्ष में अवैध अफीम खेती की स्थिति की समीक्षा की। उपायुक्त ने अफीम की खेती और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अफीम की खेती के…

Loading

Read More

लातेहार में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

लातेहार में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

लातेहार।दिनांक 26 अप्रैल 2025 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा, निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति और पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि NH-39 (लातेहार से कुडू तक) में गड्ढे भरने का निर्देश NHAI को दिया गया था। नवादा चौक (तुबेद-हेरहंज मार्ग) पर सड़कों की अत्यंत खराब स्थिति पर RCD और DVC को शीघ्र ब्लैक टॉपिंग कार्य…

Loading

Read More

समाजसेवी नीरज आनंद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पहाड़िया जनजाति की समस्याओं पर की चर्चा

समाजसेवी नीरज आनंद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पहाड़िया जनजाति की समस्याओं पर की चर्चा

बरहरवा।राजमहल के कासिम बाजार निवासी अधिवक्ता एवं समाजसेवी नीरज आनंद ने राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने साहिबगंज जिले के पहाड़िया जनजाति समुदाय की वर्तमान स्थिति और उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। नीरज आनंद ने राष्ट्रपति को अवगत कराया कि राजमहल की पहाड़ियों में रहने वाला यह आदिम समुदाय आज भी पीने के पानी, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि पहाड़िया जनजाति के संरक्षण और…

Loading

Read More

अरुण हत्याकांड में फरार चल रहा आरोपी विमल मरांडी गिरफ्तार

अरुण हत्याकांड में फरार चल रहा आरोपी विमल मरांडी गिरफ्तार

बरहरवा।बोरियो के अनाज व्यवसायी अरुण साह हत्याकांड में शामिल फरार आरोपी विमल मरांडी (35) को बोरियो पुलिस ने शनिवार को साहेबगंज न्यायालय के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पंकज वर्मा के नेतृत्व में पुअनि पंकज सिंह और सशस्त्र बल की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। ज्ञात हो कि 20 जून 2020 को संथाल लिब्रेशन आर्मी के सदस्यों ने व्यवसायी अरुण साह का अपहरण कर हत्या कर दी थी, और 30 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। थाना प्रभारी पंकज…

Loading

Read More

अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण

अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण

बरहरवा।भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव के निर्देश पर शुक्रवार को पंकज घोष और कृष्णा शर्मा ने उधवा प्रखंड के कटहलबाड़ी गांव पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने बताया कि बजरंगी प्रसाद यादव निजी कार्य से क्षेत्र से बाहर होने के कारण स्वयं उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने अपने स्तर से पीड़ित परिवारों के लिए राहत सामग्री भेजी। राहत सामग्री में चावल, दाल, वस्त्र और नगद राशि शामिल थी। इस अवसर पर पंकज घोष ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त…

Loading

Read More

विधायक धनंजय सोरेन ने महादेव पोखर का किया शिलान्यास

विधायक धनंजय सोरेन ने महादेव पोखर का किया शिलान्यास

बरहरवा। बोरियों विधानसभा क्षेत्र के झामुमो विधायक धनंजय सोरेन ने शुक्रवार को मंडरो स्थित महादेव पोखर का फीता काटकर और नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने सरकार की जनहितकारी नीतियों को जमीनी स्तर तक लागू करने के संकल्प को दोहराया। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सोरेन सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Read More

हज यात्रा से पूर्व 51 आजमीने हज को दिया गया टीकाकरण, विधायक ने दी शुभकामनाएं

हज यात्रा से पूर्व 51 आजमीने हज को दिया गया टीकाकरण, विधायक ने दी शुभकामनाएं

बरहरवा, 26 अप्रैल: राजमहल अनुमंडल अस्पताल सभागार में शुक्रवार को स्वास्थ विभाग की ओर से इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले आजमीने हज का विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एम. टी. राजा उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू की देखरेख में कुल 51 हज यात्रियों को इंफ्लुएंजा, मेनिंजाइटिस के टीके तथा पोलियो की खुराक दी गई। टीकाकरण कराने वालों में 31 पुरुष एवं 20 महिलाएं शामिल रहीं।…

Loading

Read More

मॉडल स्कूल बोरियों में 40 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण

मॉडल स्कूल बोरियों में 40 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण

बरहरवा, 26 अप्रैल: बोरियों प्रखंड स्थित मॉडल स्कूल में शनिवार को कल्याण विभाग की ओर से कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कुल 40 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं। साइकिल वितरण शिक्षा विभाग के बीपीओ राजेश्वरी प्रसाद सिन्हा के कर-कमलों से किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को पढ़ाई में लगातार मेहनत करने और समय का सदुपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्रों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और उनकी पढ़ाई…

Loading

Read More