लातेहार में एसएलआरएम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

लातेहार में एसएलआरएम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

व्यवसायियों को ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन की दी गई जानकारी लातेहार, 04 मई 2025 — लातेहार प्रखंड कार्यालय के सभागार में आज सॉलिड एवं लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट (एसएलआरएम) के तहत ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन के सफल क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय व्यवसायी बन्धुओं को अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम में भारतीय हरित सेवा के परियोजना निदेशक एवं सलाहकार श्री सी. श्रीनिवासन ने सॉलिड एवं लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।…

Loading

Read More

ड्रग्स माफिया का बढ़ता दबदबा: नशे का अड्डा बनता घाघरा प्रखंड, युवाओं और स्कूली बच्चों का भविष्य खतरे में

ड्रग्स माफिया का बढ़ता दबदबा: नशे का अड्डा बनता घाघरा प्रखंड, युवाओं और स्कूली बच्चों का भविष्य खतरे में

घाघरा, गुमला:- घाघरा थाना क्षेत्र इन दिनों नशे के कारोबार का गढ़ बनता जा रहा है। कभी शिक्षा और संस्कारों के लिए पहचाने जाने वाले इस क्षेत्र में अब नशे का जहर तेजी से फैल रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इसके शिकार अब स्कूली छात्र और युवा हो रहे हैं, जो किसी भी समाज और देश का भविष्य माने जाते हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ड्रग्स की आसान उपलब्धता के चलते यहां के बच्चे और युवा तेजी से नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं। ड्रग्स…

Loading

Read More

Sunday Special | सम्मान और सुरक्षा का संबल: झारखंड के वकीलों को मिली स्वास्थ्य बीमा योजना की ऐतिहासिक सौगात

Sunday Special | सम्मान और सुरक्षा का संबल: झारखंड के वकीलों को मिली स्वास्थ्य बीमा योजना की ऐतिहासिक सौगात

रांची, झारखंड:हर पेशा समाज की नींव का एक हिस्सा होता है, और जब बात न्याय व्यवस्था की हो, तो अधिवक्ता उस नींव के सबसे मजबूत स्तंभ होते हैं। लेकिन जीवन की दौड़ में अक्सर वे खुद अपनी सेहत और सुरक्षा को पीछे छोड़ देते हैं। ऐसे में झारखंड सरकार की पहल ने एक नई मिसाल कायम की है। शनिवार का दिन झारखंड के हजारों वकीलों के लिए सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि एक नई उम्मीद लेकर आया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी के हरिवंश टाना भगत ऑडिटोरियम से अधिवक्ताओं के…

Loading

Read More

झारखंड सरकार की अनोखी पहल: वकीलों के लिए शुरू हुई विशेष स्वास्थ्य बीमा योजना

झारखंड सरकार की अनोखी पहल: वकीलों के लिए शुरू हुई विशेष स्वास्थ्य बीमा योजना

रांची, झारखंड:राज्य के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत ऑडिटोरियम में अधिवक्ताओं के लिए विशेष स्वास्थ्य बीमा योजना का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं को ‘अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा कार्ड’ भी वितरित किए गए। यह योजना राज्य में कार्यरत लगभग 27,000 अधिवक्ताओं और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगी। यह पहला अवसर है जब देश में किसी राज्य सरकार ने अधिवक्ताओं और उनके आश्रितों के लिए इस प्रकार की…

Loading

Read More

लातेहार में नक्सलियों का तांडव:खनिज सर्वे कर रही कंपनी की 8 गाड़ियों को किया आग के हवाले

लातेहार में नक्सलियों का तांडव:खनिज सर्वे कर रही कंपनी की 8 गाड़ियों को किया आग के हवाले

लातेहार, झारखंड:शनिवार की रात लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत तोरीसोत गांव के पास नक्सलियों ने भारी उत्पात मचाया। खनिज सर्वे कर रही कंपनी सीएमपीडीआई (CMPDI) के साइट पर धावा बोलते हुए नक्सलियों ने दो ड्रिलिंग मशीन समेत कुल आठ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान नक्सलियों द्वारा गोलीबारी की भी खबर है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक, यह क्षेत्र चकला पंचायत के अंतर्गत आता है, जहां सीएमपीडीआई कंपनी कोयले का खनिज सर्वेक्षण कर रही थी। शनिवार देर रात…

Loading

Read More

गढ़वा जिले में पंचायत स्तर पर योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक,ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं की प्रगति व समस्याओं की ली गई जानकारी

गढ़वा जिले में पंचायत स्तर पर योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक,ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं की प्रगति व समस्याओं की ली गई जानकारी

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता गढ़वा:- गढ़वा जिले के सभी प्रखंडों की पंचायतों में मुखिया की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गई। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी ने अपने-अपने प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक में मनरेगा, आवास, जन वितरण प्रणाली, पेंशन योजना, 15वें वित्त से संचालित योजना, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन, कल्याण एवं समाज कल्याण विभाग, जेएसएलपीएस इत्यादि अंतर्गत चलाई जा रही…

Loading

Read More

पलामू प्रमंडलीय उद्योग विभाग का दौरा कर आशुतोष तिवारी ने ली जानकारी, GM की नियुक्ति की उठाई मांग

पलामू प्रमंडलीय उद्योग विभाग का दौरा कर आशुतोष तिवारी ने ली जानकारी, GM की नियुक्ति की उठाई मांग

संवाददाता: अनुज तिवारी पलामू।हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी ने शनिवार को पलामू प्रमंडलीय उद्योग विभाग का दौरा कर विभाग की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि विभाग में अब तक महाप्रबंधक (GM) पद पर नियुक्ति नहीं हुई है, जिससे क्षेत्र में उद्योग विकास कार्य बाधित हो रहे हैं और बेरोजगार युवाओं को रोजगार की तलाश में पलायन करना पड़ रहा है। आशुतोष तिवारी ने कहा कि जीएम पद की रिक्तता का प्रभाव जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी पड़ा है, जिससे आम जनमानस को…

Loading

Read More

एसबीआई के सीनियर एसोसिएट मागा राम दास को दी गई भावभीनी विदाई

एसबीआई के सीनियर एसोसिएट मागा राम दास को दी गई भावभीनी विदाई

लातेहार, मनिका।एसबीआई मनिका शाखा के सीनियर एसोसिएट मागा राम दास की सेवानिवृत्ति के अवसर पर शाखा परिसर में एक भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मनीष कुमार सिन्हा सहित बैंक के अन्य पदाधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया सम्मानित करने वालों में लेखापाल नियंता कुमार मिश्रा, प्रियतम कुणाल, विनोद लोहरा, बली यादव, रमेश गुप्ता, डी. के. राणा, विकास यादव, सुजीत कुमार यादव सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। शाखा प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा…

Loading

Read More

एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत बागबेड़ा में बिहार सम्मेलन आयोजित।

एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत बागबेड़ा में बिहार सम्मेलन आयोजित।

जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के अंतर्गत बागबेड़ा के बड़ौदा घाट रेलवे सोसाइटी कम्युनिटी हॉल में ‘बिहार सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई अभियान के जमशेदपुर महानगर संयोजक विजय तिवारी ने की। इस दौरान बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा हुई। सम्मेलन में वक्ताओं ने बिहार के मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने और केंद्र की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने बिहार में एनडीए…

Loading

Read More

जातीय जनगणना को कैबिनेट की मंजूरी पर ओबीसी संघर्ष मोर्चा ने जताई खुशी, प्रधानमंत्री मोदी को बताया “शेर”

जातीय जनगणना को कैबिनेट की मंजूरी पर ओबीसी संघर्ष मोर्चा ने जताई खुशी, प्रधानमंत्री मोदी को बताया "शेर"

लातेहार, झारखंड। जातीय जनगणना के मुद्दे पर केंद्र सरकार के कैबिनेट द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय को लेकर प्रदेशभर में ओबीसी समुदाय में खुशी की लहर है। इसी क्रम में ओबीसी संघर्ष मोर्चा के युवा प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार साहू ने इस फैसले का जोरदार स्वागत किया है और इसे एक सराहनीय कार्य बताया है। धर्मेंद्र साहू ने कहा कि ओबीसी समुदाय वर्षों से अपने अधिकारों और प्रतिनिधित्व की मांग कर रहा था, जिसे अब केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा, “हम लोगों द्वारा पूरे प्रदेश से…

Loading

Read More