रांची, झारखंड:राज्य के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत ऑडिटोरियम में अधिवक्ताओं के लिए विशेष स्वास्थ्य बीमा योजना का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं को ‘अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा कार्ड’ भी वितरित किए गए। यह योजना राज्य में कार्यरत लगभग 27,000 अधिवक्ताओं और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगी। यह पहला अवसर है जब देश में किसी राज्य सरकार ने अधिवक्ताओं और उनके आश्रितों के लिए इस प्रकार की…