सुरक्षा, सीसीटीवी और विद्युत व्यवस्था का लिया गया जायजा लातेहार, 7 मई:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने मंगलवार को ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की विधि व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली और विद्युत आपूर्ति की स्थिति की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में श्री गुप्ता ने परिसर की समग्र व्यवस्था का अवलोकन करते हुए तैनात सशस्त्र बलों को सतर्क एवं सजग रहने का निर्देश दिया। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, अग्निशमन यंत्रों की स्थिति और रखरखाव की भी जांच की तथा संबंधित अधिकारियों…