लातेहार:- सॉलिड एवं लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट (SLRM) योजना के अंतर्गत ठोस और तरल अपशिष्ट के प्रभावी प्रबंधन को लेकर नगर पंचायत लातेहार के वार्ड संख्या 4, डुरूआ में जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा गुरुवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य शहरी क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता फैलाना था। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को यह संदेश दिया कि जिले को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखने के लिए गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखना अत्यंत…