लातेहार:-झारखंड अधिविध परिषद, रांची द्वारा आयोजित कक्षा 9वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, लातेहार ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले में शैक्षणिक उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है। विद्यालय के कुल 103 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया और सभी ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की, जिससे विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस उपलब्धि को शिक्षा जगत में एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री उत्तम कुमार…