Views: 466
0 0
कलश यात्रा हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं पहचान है:अनीता देवी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

कलश यात्रा हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं पहचान है:अनीता देवी

हेरहंज, लातेहार:श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री राम महायज्ञ के पावन अवसर पर हेरहंज बस स्टैंड दुर्गा मंडप के समीप आज सुबह एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक शोभायात्रा में जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता देवी ने ससम्मान भाग लिया। हेरहंज सहित आसपास के कई गांवों की श्रद्धालु महिलाएं पारंपरिक परिधान…

कलश यात्रा हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं पहचान है:अनीता देवी
Read Time:2 Minute, 35 Second
कलश यात्रा हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं पहचान है:अनीता देवी

हेरहंज, लातेहार:
श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री राम महायज्ञ के पावन अवसर पर हेरहंज बस स्टैंड दुर्गा मंडप के समीप आज सुबह एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक शोभायात्रा में जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता देवी ने ससम्मान भाग लिया।

हेरहंज सहित आसपास के कई गांवों की श्रद्धालु महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश लिए भक्ति गीतों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं। यह यात्रा गांव के भ्रमण के पश्चात करनदाग नदी तट तक पहुँची, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री स्वामी शेशनारायणाचार्य जी महाराज के द्वारा विधिवत घाट पूजन सम्पन्न हुआ। इसके उपरांत महिलाओं और कन्याओं ने नदी से पवित्र जल भरकर कलश के साथ पुनः गाजे-बाजे के साथ यज्ञशाला की ओर प्रस्थान किया।

यज्ञशाला में जनप्रतिनिधियों, श्रद्धालुओं एवं समिति के सदस्यों ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया। इसके पश्चात आरती और भोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

मौके पर उपस्थित जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा:

कलश यात्रा हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं पहचान है:अनीता देवी

“कलश यात्रा भारतीय संस्कृति की अत्यंत पवित्र और भावनात्मक परंपरा है। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। कलश में रखा जल, आम के पत्ते और नारियल पवित्रता, समृद्धि और देवत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा:

“जब हम मिलकर एक उद्देश्य के लिए आगे बढ़ते हैं, तो केवल एक मंदिर ही नहीं बनता, बल्कि पूरा समाज सशक्त होता है। इस यात्रा के माध्यम से हम शुभता, शांति और समृद्धि का अपने जीवन और समाज में स्वागत करते हैं। आइए हम सब मिलकर इस ऐतिहासिक क्षण को अपनी श्रद्धा और एकता से गौरवमयी बनाएं।”

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed