असुर जनजाति परिवार से मिले प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार

असुर जनजाति परिवार से मिले प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार
Views: 114
0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second
असुर जनजाति परिवार से मिले प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार

घाघरा (गुमला):
प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) दिनेश कुमार ने सुदूरवर्ती पंचायत विमरला अंतर्गत भेलवादीह पूरनापानी गांव का दौरा कर वहाँ निवासरत असुर जनजाति परिवारों से भेंट की। यह दौरा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं की जानकारी और त्वरित समाधान के उद्देश्य से किया गया।

इस दौरान ग्रामीणों ने बीडीओ को बताया कि स्किल सेल एनीमिया (Sickle Cell Anemia) की जाँच स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी तरह नहीं की गई है। इस पर श्री कुमार ने मौके से ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, घाघरा से संपर्क कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली और शीघ्र स्वास्थ्य टीम भेजने व समुचित जांच सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

बीडीओ ने अबुवा आवास योजना के लाभुकों से भी मुलाकात कर जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराने को कहा, साथ ही निर्माण में किसी प्रकार की समस्या होने पर प्रखंड स्तर से सहयोग का आश्वासन दिया।

इसके अतिरिक्त उन्होंने स्थानीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) दुकानदार नंदलाल यादव को निर्देशित किया कि राशन का वितरण समय पर और पारदर्शिता के साथ किया जाए, जिससे किसी भी लाभुक को असुविधा न हो।

दिनेश कुमार का यह दौरा न केवल प्रशासनिक जवाबदेही का प्रतीक है, बल्कि यह सरकार की संवेदनशील योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment