गोमिया: रथ टांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर से सोमवार को श्री श्री 1008 शिव परिवार महायज्ञ अनुष्ठान के तहत एक दिवसीय भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर दामोदर नदी तट तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप में स्थापित किया। महायज्ञ का शुभारंभ आचार्य सुरेन्द्र पांडे के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इस दौरान उपाचार्य सत्येन्द्र तिवारी, सुनम तिवारी एवं नेही तिवारी का भी विशेष योगदान रहा। यज्ञ के यजमान के रूप में महेन्द्र साव, छेहर…