राजमहल विधायक एम.टी. राजा ने विद्युत संकट को लेकर निदेशक से की मुलाकात

राजमहल विधायक एम.टी. राजा ने विद्युत संकट को लेकर निदेशक से की मुलाकात

बरहरवा: राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एम.टी. राजा ने बुधवार को रांची स्थित झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के निदेशक के.के. वर्मा से मुलाकात कर राजमहल विधानसभा क्षेत्र सहित संपूर्ण जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी विद्युत संकट को लेकर चिंता व्यक्त की। विधायक ने निदेशक को एक पत्र सौंपते हुए बताया कि जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली की कटौती की जा रही है। कुछ क्षेत्रों में तो पूरी-पूरी रात बिजली गुल रहती है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।…

Loading

Read More

गढ़वा फोरलेन निरीक्षण: एसडीएम ने दुर्घटना रोकथाम हेतु उपायों पर दिए निर्देश, सुरक्षा उपाय होंगे लागू

गढ़वा फोरलेन निरीक्षण: एसडीएम ने दुर्घटना रोकथाम हेतु उपायों पर दिए निर्देश, सुरक्षा उपाय होंगे लागू

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता गढ़वा:- गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक सह महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने तकनीकी कर्मियों के साथ गढ़वा बाईपास फोरलेन के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण मंगलवार को किया। बाईपास फोरलेन पर डुमरो चौक सहित अन्य इलाकों में अक्सर हो रहे रोड एक्सीडेंट के मद्देनजर बीते रविवार को एसडीएम संजय कुमार ने यहां के ग्रामीणों के साथ स्थल निरीक्षण किया था।ग्रामीणों से मिली सूचनाओं के आलोक में संजय कुमार ने एनएच के परियोजना निदेशक एवं अन्य पदाधिकारियों को दो दिनों के…

Loading

Read More

सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रांची रेफर

सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रांची रेफर

लातेहार:- सदर थाना क्षेत्र के पोचरा मोड़ के पास मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान बारिस अंसारी और अशफाक अंसारी के रूप में हुई है। दोनों लातेहार शहर से अपने गांव पोचरा लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात टेंपो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर…

Loading

Read More

गढ़वा:उपायुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश,पेयजल और शिक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

गढ़वा:उपायुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश,पेयजल और शिक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

संवाददाता: अनूप कुमार गुप्तागढ़वा, 13 मई:जिले के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अबुआ आवास योजना और 15वें वित्त आयोग से संबंधित विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। बैठक में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़क एवं भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र, तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति और सामाजिक सुरक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित और अपूर्ण योजनाओं को समयबद्ध तरीके से…

Loading

Read More

राजमहल सीओ सह प्रभारी बीडीओ ने पंचायतों का किया निरीक्षण,अबुआ आवास योजना में तेजी लाने का निर्देश

राजमहल सीओ सह प्रभारी बीडीओ ने पंचायतों का किया निरीक्षण,अबुआ आवास योजना में तेजी लाने का निर्देश

बरहरवा (साहिबगंज):राजमहल के अंचल अधिकारी (सीओ) सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मो. यूसुफ ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के दरला, पड़रिया और बाबूपुर पंचायत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अबुआ आवास योजना के तहत लंबित आवासों की स्थिति का जायजा लिया और लाभुकों से मिलकर उन्हें जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा नहीं होने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मो. यूसुफ ने पंचायतों में चल रही अन्य विकास योजनाओं की भी…

Loading

Read More

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय मंगलहाट में विद्यार्थियों को स्कूल किट का वितरण

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय मंगलहाट में विद्यार्थियों को स्कूल किट का वितरण

बरहरवा, राजमहल –राजमहल प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय मंगलहाट में मंगलवार को विद्यालय परिसर में स्कूली बच्चों के बीच स्कूल किट का वितरण किया गया। यह वितरण राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए शैक्षणिक सामग्री के तहत किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय दास द्वारा कक्षा 2 से कक्षा 8 तक के 529 छात्र-छात्राओं को स्कूल किट प्रदान किए गए, जिनमें स्कूल बैग, रबर, रूलर, पेंसिल, कलम, कटर आदि शैक्षणिक सामग्री शामिल थी। इस अवसर पर सहायक शिक्षक सूरज मरांडी ने बताया कि शेष विद्यार्थियों को बुधवार…

Loading

Read More

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

बरहरवा, साहेबगंज –मंगलवार सुबह लगभग छह बजे साहेबगंज शहर के कलुआ पुल के पास एक ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सकरीगली रामपुर निवासी रामजीवन सिंह के पुत्र सचिन चौधरी (20) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए साहेबगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल सचिन चौधरी ने बताया कि वह बिहार के पीरपैंती स्थित बाराहाट अपने ससुराल जा रहा था, तभी कलुआ…

Loading

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी: दो लाभुक गिरफ्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी: दो लाभुक गिरफ्तार

बरहरवा, राजमहल –राजमहल प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) मोहम्मद यूसुफ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त की राशि प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण नहीं करने वाले दो लाभुकों को पकड़कर तीनपहाड़ थाना को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरला पंचायत के सरायपुरा गांव निवासी मोहनलाल तिग्गा और दसवा तुरी को लगभग दो वर्ष पूर्व योजना की पहली किस्त मिली थी। इतने समय बाद भी दोनों ने आवास का निर्माण शुरू नहीं किया, जबकि इन्हें कई बार नोटिस भेजा गया था। BDO ने स्पष्ट किया कि जिन लाभुकों…

Loading

Read More

फाइनल विजेता हुए मिनी पहलगाम, मुख्य अतिथि द्वारा ट्राफी देकर किया सम्मानित

फाइनल विजेता हुए मिनी पहलगाम, मुख्य अतिथि द्वारा ट्राफी देकर किया सम्मानित

बरहरवा।सोमवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डोराई संथाली पंचायत के डोराई गांव में सगुन क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का‌ फाइनल मैच मिनी पहलगाम बनाम अमरभिटा के बीच हुआ, जिसमें मिनी पहलगाम खेल में एक गोल से विजेता बना। वहीँ इस फुटबॉल टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने दोनों फाइनल खेलने वाले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। वहीँ विजेता टीम को पुरस्कार राशि एक लाख रुपए…

Loading

Read More

बुद्ध पूर्णिमा पर गायत्री परिवार द्वारा बरहरवा और मिर्जाचौकी में घर-घर हवन यज्ञ का आयोजन

बुद्ध पूर्णिमा पर गायत्री परिवार द्वारा बरहरवा और मिर्जाचौकी में घर-घर हवन यज्ञ का आयोजन

बरहरवा। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से प्रखंड मुख्यालय बरहरवा एवं मिर्जाचौकी के आस-पास के क्षेत्रों में “गृहे-गृहे हवन यज्ञ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत सैकड़ों घरों में वैदिक परंपरा अनुसार हवन यज्ञ किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक सुप्रिया वर्णवाल ने हवन यज्ञ के आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गायत्री हवन से आयु, आरोग्य, धन,…

Loading

Read More