Views: 90
0 0
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

बरहरवा, साहेबगंज –मंगलवार सुबह लगभग छह बजे साहेबगंज शहर के कलुआ पुल के पास एक ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सकरीगली रामपुर निवासी रामजीवन सिंह के पुत्र सचिन चौधरी (20) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस…

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Read Time:1 Minute, 7 Second
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

बरहरवा, साहेबगंज
मंगलवार सुबह लगभग छह बजे साहेबगंज शहर के कलुआ पुल के पास एक ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान सकरीगली रामपुर निवासी रामजीवन सिंह के पुत्र सचिन चौधरी (20) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए साहेबगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल सचिन चौधरी ने बताया कि वह बिहार के पीरपैंती स्थित बाराहाट अपने ससुराल जा रहा था, तभी कलुआ पुल के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उसे सिर, दोनों पैर और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports